डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को अपना कर आगे बढ़े कार्यकर्ता - किरण देव
OM Darpan
Jul 07, 2024 10:06 am
163 views
07 Jul 2024
जगदलपुर/ कौशल संदुजा
बस्तर जिले के सुदूर क्षेत्र दरभा मण्डल के कामानार ग्राम में को भाजपा के ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाकर उनको याद किया। उक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव भी शामिल हुये और डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने डा.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र में श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में भाजपा देश सहित राज्यों में सत्तासीन है। जो हमारे महापुरूषों की तपस्या व बलिदान के कारण ही संभव हो पाया है। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन मूल्यों को आत्मसात कर, उनके विचारों को अपना कर कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने कार्य करें। जन सेवा व राष्ट्र सेवा में जुटे रहें।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप, संतोष बघेल, फूल सिंह सेठिया, बृजेश भदौरिया, सीता नाग, ललिता बघेल आदि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यकर्ता शामिल रहे।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन