13 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बटन दबाते ही धमधा रोड से करहीडीह तक जगमगाई सड़क, नागरिकों में खुशी की लहर

OM Darpan

Aug 03, 2024 12:10 am 209 views
 
  • विधायक और महापौर ने ट्यूबलर पोल की लाइट का किया शुभारंभ; 47 लाख की लागत से हुआ क्षेत्र रौशन
  • धमधा रोड से करहीडीह चौक तक सड़क पर आई दूधिया रोशनी, नागरिकों में उत्साह
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। नगर पालिक निगम दुर्ग ने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत स्वीकृत प्रोजेक्ट के तहत धमधा रोड से करहीडीह चौक तक 46 ट्यूबलर पोल में 110 वॉट की लाइटें स्थापित कर दी हैं। बरसते पानी के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक गजेंद्र यादव और महापौर धीरज बाकलीवाल ने इन लाइटों का शुभारंभ किया। 47 लाख रुपये की लागत से रौशन हुए इस मार्ग से अब आम नागरिकों और राहगीरों को यातायात में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। शुभारंभ के अवसर पर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा, "शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर भी जल्द ही इस तरह की रोशनी व्यवस्था की जाएगी।" महापौर धीरज बाकलीवाल ने भी बताया कि नगर निगम द्वारा वार्डों में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को बदलने का काम तेजी से जारी है और शेष कार्य को शीघ्र पूरा किया जाएगा। धमधा रोड से करहीडीह तक सड़क पर लौटी रोशनी लंबे समय से नागरिकों और पार्षदों की मांग के बाद इस परियोजना को मंजूरी मिली थी। धमधा रोड से करहीडीह चौक तक 46 पोल में लाइटें लगाई गई हैं, जिससे यह क्षेत्र अब दूधिया रोशनी से जगमगा उठा है। इस पहल से आस-पास के दुकानदार और नागरिकों में खुशी की लहर है, जिन्होंने इस मौके पर विधायक और महापौर का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारी, पार्षद और स्थानीय नेता भी मौजूद थे। शुभारंभ के बाद विधायक और महापौर ने कहा कि इस लाइटिंग व्यवस्था से न सिर्फ क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि यातायात भी सुगम होगा।    
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260913155559728

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 179