शराबबंदी की कसम खा बहाई शराब की नदियां : शाह
OM Darpan
Apr 15, 2024 06:47 am
197 views
15 Apr 2024
खैरागढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की जनसभाओं के बाद रविवार 14 अप्रैल को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया।
अमित शाह ने राजा फतेह सिंह मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और भूपेश बघेल पर जमकर हमला बोला। शाह ने कहा कि भूपेश बघेल ने प्रदेश में जमकर भ्रष्टाचार किया है। भूपेश बघेल नें गंगाजल लेकर कसम खाई थी कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आते ही शराबबंदी करेंगे, लेकिन भूपेश सरकार आने के बाद राज्य में शराब की नंदिया बहा दी। जिस प्रकार विधानसभा चुनवा में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत दिया था ठीक उसी तरह इस लोकसभा चुनाव में भूपेश को भारी मतों से हराकर घर भेजिए।
अमित शाह ने कहा कि देश में दस साल तक सोनिया-मनमोहन की सरकार रही लेकिन कुछ नहीं किया। हमने 3 महीने में मोदी सरकार की कई गारंटी को पूरा किया। हमने शुगर फेक्ट्री खोली थी, जिसे भूपेश सरकार ने बंद कर दिया। हम फिर उस शुगर फैक्ट्री को करेंगे चालू।
आरक्षण नहीं होगा खत्म अमित शाह ने कहा की बीजेपी के रहते आरक्षण खत्म नहीं होने वाला। कांग्रेस करना भी चाहेगी तो बीजेपी आरक्षण खत्म करने नहीं देगी। कांग्रेस ने कभी आदिवासी बेटा-बेटी को राष्ट्रपति नहीं बनाया। लेकिन हमारी भाजपा ने पर द्रोपदी मुर्मू को देश का उच्च पद राष्ट्रपति बनाया है।
यूसीसी होगी लागू शाह ने कहा कि हम पूरे देश में यूसीसी लागू करेंगे। पूरे देश में विधानसभा और लोकसभा का चुनाव एक साथ कराएंगे।
आंतकवादीयों पर मोदी ने कसा शिकंजा अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में आतंकवादी सीमा पर कर भारत में आतंक फैलाते थे। लेकिन मोदी सरकार ने दुश्मनों के घर में घुसकर उनका सफाया कराया। उन्होंने लोगों से बीजेपी के पक्ष में मतदान करने और प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता से आग्रह किया है।
जरूरी खबरें
विज्ञापन