4 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बस्तर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर टुलु पंप चोरी के आरोपी को दबोचा

शेयर करें

OM Darpan

Aug 27, 2024 09:34 am 164 views
बस्तर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर टुलु पंप चोरी के आरोपी को दबोचा
[smartslider3 slider=2]
 
  • नयापारा से चोरी हुए 6,000 रुपये के टुलु पंप को किया बरामद

जगदलपुर (कौशल संदुजा)। नयापारा में दाउ मिल के पास खड़ी एक लोडेड पीकअप वाहन से टुलु पंप की चोरी का मामला सामने आया था। घटना के बाद से बस्तर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी किया गया KOEL कंपनी का एक टुलु पंप बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 6,000 रुपये है। जानकारी के मुताबिक, शशीकांत जोशी, जो कि पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड, जगदलपुर का निवासी है, ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 24 अगस्त 2024 को अपनी हार्डवेयर दुकान बंद करने के बाद उन्होंने अपने पीकअप वाहन में टुलु पंप सहित अन्य सामान लोड किया था। 25 अगस्त की सुबह जब ड्राइवर ने वाहन का निरीक्षण किया, तो पाया कि वाहन से एक टुलु पंप चोरी हो चुका था। प्रकरण की विवेचना के लिए पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में एक टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और गवाहों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कोण्डागांव निवासी सोमचंद मंडावी को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया टुलु पंप बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261004145948291

विज्ञापन

Advertisement