12 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बस्तर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार करने वाले सौदागरों पर कसा शिकंजा

शेयर करें

OM Darpan

Jul 16, 2024 07:53 am 257 views
बस्तर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार करने वाले सौदागरों पर कसा शिकंजा
[smartslider3 slider=6]

 

एक ही दिन में दो थानों के टीम ने नाकाबंदी कर पकड़ा 60 किलो गांजा, 6 आरोपी और तीन बाईक।  परपा। श्रीमान पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के निर्देशन में बस्तर पुलिस के द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरूद्ध लगातार कार्रवाई किया जा रही है। इसी कार्रवाई में  बस्तर पुलिस को अवैध गांजा तस्करों को पकड़ने में सफलता मिली है। मुखबीर की  सूचना पर  उड़ीसा तरफ से दरभा होते तीन बाईक में कुछ लोग गांजा लेकर जा रहे हैं।  जिसकी सूचना पुलिस अधीक्षक, अति. पुलिस अधीक्षक को दी गई। जिस पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अति. पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के मार्ग दर्शन एवं एस.डी.ओ.पी. केशलूर विश्व दीपक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी दरभा निरीक्षक केशरीचंद साहू, और थाना प्रभारी परपा दिलबाग सिंह के नेतृत्व में अलग-अलग टीम गठित की गई व गांजा तस्करों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की गई । नाकाबंदी दौरान दो मोटर सायकल में सवार चार लोगों को दरभा पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई शेष बचे उनमें से एक मोटर सायकल जो रास्ता बदलकर भागने लगा जिसे थाना परपा की टीम के द्वारा केशलूर के पास पकड़ लिया गया । बता दे कि पकड़े गए सभी आरोपी वासीम महाराष्ट्र के रहने वाले हैं जिनका नाम शेख समीर पिता मोहम्मद उम्र 20 वर्ष निवासी मोझर तहसील नेर थाना नेर जिला यवतमाल महाराष्ट्र वर्तमान पता सेलू बाजार वार्ड नं0- 1, थाना मंगरूल पीर वासीम महाराष्ट्र,  श्याम राउत पिता नितिन राउत उम्र 19 वर्ष निवासी सेलू बाजार वार्ड नं0- 1, थाना मंगरूल पीर वासीम महाराष्ट्र इनके कब्जे से 21.770 किलो गांजा, कीमती 2,17,700/-रूपये, राहुल लम्बाड़े पिता महादेव लम्बाड़े उम्र 23 वर्ष निवासी सेलू बाजार वार्ड नं0- 1, थाना मंगरूल पीर वासीम महाराष्ट्र व शेख राजीक पिता शेख मोहम्मदा उम्र 22 वर्ष निवासी सेलू बाजार वार्ड नं0- 1, थाना मंगरूल पीर वासीम महाराष्ट्र इनके के रहने वाले है. आरोपियों के पास से 21.280 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा जिसकी किमत लगभग 2,12,800/-रूपये है। omdarpan   वहीं थाना परपा में पकड़े गए आरोपी  ओम दत्ता करने पिता दत्ता करने उम्र 20 वर्ष जाति धनगर निवासी बनोंजा थाना मगलुरपीर जिला वासीम महाराष्ट्र,  अजय मुंडे पिता संतोष मुडे उम्र 22 वर्ष जाति केकाडी निवासी सेलु बाजार थाना मंगलुरपीर वासीम महाराष्ट्र से 17.170 किलो गाजा जिसकी  कीमत लगभग 1,70,000/-रूपये  है जिसे पुलिस ने जप्त किया गया है। पकड़े गए आरोपीयों से तीन मोटर सायकल भी जप्त किया गया है। आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया गया है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261012194454822

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 216