भैयाथान में 34.15 करोड़ की सड़कों का भूमिपूजन, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रखी आधारशिला
OM Darpan
डुमरिया NH-43 से केंवरा और दर्रीपारा से झम्मनपारा तक होगा सड़क निर्माण, ग्रामीणों को मिलेगी राहत
भैयाथान। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भैयाथान क्षेत्र में 34.15 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले दो सड़क निर्माण और उन्नयन कार्यों का भूमिपूजन किया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
पहले प्रोजेक्ट के तहत डुमरिया NH-43 से केंवरा तक 18 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण और उन्नयन किया जाएगा। इस कार्य पर करीब 30.41 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
दूसरे प्रोजेक्ट में दर्रीपारा-दनौली से झम्मनपारा तक 3.20 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण होगा। इसकी लागत 3.75 करोड़ रुपए तय की गई है।
18 किमी सड़क का होगा चौड़ीकरण
इन सड़क परियोजनाओं के पूरा होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और रोजगार के अवसरों तक ग्रामीणों की पहुंच बेहतर होगी।
गांवों तक पहुंचेगी विकास की रफ्तार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सरकार मजबूत सड़क कनेक्टिविटी के माध्यम से गांवों तक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य कर रही है। सड़क निर्माण से सुशासन के लक्ष्य को गति मिलेगी।
जरूरी खबरें
विज्ञापन