13 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजयुमो ने राहुल गाँधी का फूंका पुतला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव हुये शामिल

OM Darpan

Jul 03, 2024 06:30 am 147 views
 
  • लोकसभा में हिन्दुओं को हिंसक कहने के विवादित बयान का भाजपा ने किया पुरजोर विरोध

  • हिन्दू हिंसक है, यह बयान भारत की आत्मा पर वार है - किरण देव

  •  कांग्रेस ने जानबूझकर कर दिया विवादित बयान, हमेशा हिन्दुओं का विरोध करती आयी है कांग्रेस - किरण देव

जगदलपुर। कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी द्वारा संसद में हिन्दुओं की आस्था पर चोट पहुंचाने वाले विवादित बयान के विरोध में भाजयुमो ने मंगलवार को स्थानीय गोल बाजार चौराहे में राहुल गाँधी का पुतला दहन किया। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव भी शामिल हुये। हिन्दुओ को हिंसक कहे जाने से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और राहुल गाँधी का पुतला फूंक कर विरोध दर्ज कराया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि संसद के पटल में राहुल गाँधी के द्वारा दिये गये बयान की जितनी भी निंदा की जाये, उतनी कम है। उन्होंने जानबूझकर हिन्दू समाज की भावनाओं को आहत किया है। हिन्दू हिंसक है, यह बयान भारत की आत्मा पर वार है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि करोड़ों हिन्दुओ की भावनाओं का अनादर कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस और कांग्रेस के शीर्ष नेता हमेशा हिन्दू धर्म और हिन्दुओं का विरोध करते आये है, यह किसी से छिपा नहीं है। कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के विवादित बयान का पुरजोर विरोध भारतीय जनता पार्टी करती है। कांग्रेस को अपने ऐसे कृत्य के लिये क्षमा मांगनी चाहिये।   भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने कहा कि राहुल गाँधी का पुतला दहन कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने भी कडे़ शब्दों में निंदा की। पुतला दहन के दौरान पूर्व विधायक सुभाऊ राम कश्यप, संतोष बाफना,पूर्व जिला अध्यक्ष विद्याशरण तिवारी,महापौर सफीरा साहू,श्रीनिवास मिश्रा,श्रीधर ओझा,संजय पाण्डेय,वेदप्रकाश पांडे,रजनीश पानीग्राही,नरसिंह राव,आलोक अवस्थी, नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता,यशवर्धन राव,दिगंबर राव,संग्राम सिंह राणा,मनीष पारेख,राजपाल कसेर,अतुल कौशल,प्रकाश रावल,महिला मोर्चा अध्यक्ष सुधा मिश्रा,भारती श्रीवास्तव,ममता पोटाई अनिल अग्रवाल,विक्रांत यादव,नरेश पानीग्राही,योगेश शुक्ला,शशिनाथ पाठक,अभय दीक्षित,योगेश ठाकुर,शशि रथ,अनिल लुंक्कड़,रूपेश जैन,संतोष त्रिपाठी, गणेश काले, विक्रम सिंह यादव,कृष्णा ठाकुर,किरण सेन,रेखा सिंह,रंजीता जोशी,रितेश सोनी,लक्ष्मण झा,पिंटू साव,आशु आचार्य,बलराम बेसरा, कमल पटवा,विनीत शुक्ला, सूर्यभूषण सिंह,विकास पात्रो,मनोज ठाकुर,अभिषेक तिवारी,अविनाश गौतम,अमित कपूर,कृष्णा निषाद,सत्यम झा,विवेक साहू,आलेख राज तिवारी,प्रतीक राव,मनी विक्रम नायडू,अनिमेष चौहान,पृथ्वी सिंह,परेश ताटी, हरीश पारेख,प्रेम यादव,सुभेंद्र भदौरिया,पवन गुप्ता,योगेश पानीग्राही,आशीष मिश्रा,रूपेश समरथ,सुप्रियो मुखर्जी,जितेंद्र गुप्ता,सूरज मिश्रा आदि शामिल रहे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260913193652968

विज्ञापन

Advertisement