14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंगाल के रण में छत्तीसगढ़ के मंत्री गजेन्द्र यादव का जलवा: अमित शाह की सभाओं की कमान और तीन विधानसभाओं में संभाला मोर्चा

OM Darpan

Apr 14, 2026 05:08 am 258 views
बंगाल के रण में छत्तीसगढ़ के मंत्री गजेन्द्र यादव का जलवा: अमित शाह की सभाओं की कमान और तीन विधानसभाओं में संभाला मोर्चा

Minister Gajendra Yadav Bengal Election

दुर्ग/कोलकाता (ओमदर्पण न्यूज़)।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ के शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने पूरी ताकत झोंक दी है। वे इन दिनों बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से चुनाव प्रचार और जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। मंत्री गजेन्द्र यादव विशेष रूप से दुबराजपुर, जमुरिया और रानीगंज विधानसभा क्षेत्रों में लगातार भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में माहौल बना रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव गांव-गांव, बाजारों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों के बीच पहुंचकर सीधा संवाद कर रहे हैं। उनकी इस सक्रियता से न केवल चुनावी माहौल में तेजी आई है, बल्कि स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी नया उत्साह देखा जा रहा है। वे युवाओं, व्यापारियों और महिला समूहों से चर्चा कर केंद्र की मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंगाल में भी लागू होगा सुशासन का छत्तीसगढ़ मॉडल: गजेन्द्र यादव

चुनाव प्रचार के दौरान मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा का जो मॉडल पेश किया है, वह पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने दावा किया कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा और जनता को भ्रष्टाचार मुक्त शासन मिलेगा।

अमित शाह की सभाओं की मिली जिम्मेदारी

महत्वपूर्ण बात यह है कि मंत्री गजेन्द्र यादव को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभाओं के सफल आयोजन की भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे इस जिम्मेदारी को पूरी कुशलता के साथ निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में आयोजित सभाओं में भारी जनसमर्थन देखने को मिल रहा है, जिसे भाजपा के पक्ष में एक मजबूत लहर माना जा रहा है।

जनसंपर्क के दौरान मंत्री यादव ने स्थानीय जनता को बंगाल में भाजपा सरकार बनने की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए एनडीए की प्रतिबद्धता दोहराई। उनकी प्रभावी रणनीतियों और संवाद शैली से बंगाल चुनाव में भाजपा की स्थिति और भी मजबूत होती नजर आ रही है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914194346756

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 4 / 451