12 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंद कमरे में मिले 2 सगे भाइयों का मिला शव

शेयर करें

OM Darpan

Jun 08, 2024 10:17 pm 214 views
बंद कमरे में मिले 2 सगे भाइयों का मिला शव

जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग। दुर्ग जिले में हारून ग्रीन्स कॉलोनी के एक घर में दो सगे भाइयों के शव सड़ी-गली हालत में मिली हैं। आस पास के लोगो को दुर्गंध आई तो उन्हें शक हुआ, जिसके बाद कुम्हारी पुलिस को सूचना दी गई। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसके बाद दरवाजा को तोड़ा गया जहां अंदर दोनों भाइयों का शव मिला। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच में जुट गई है। कुम्हारी पुलिस ने बताया कि उन्हें शुक्रवार शाम 6.30 बजे फोन आया था कि हारून ग्रीन्स कॉलोनी के एक मकान से तेज दुर्गंध आ रही है। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर जब वे अंदर घुसे तो 2 सगे भाइयों सुधांशु शर्मा और हिमांशु शर्मा की लाश सड़ी-गड़ी हालत में मिली। जिसके बाद दोनों लाशों का पंचनामा कर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। शुरूआती पूछताछ में कॉलोनीवासियों ने बताया कि, दोनों भाइयों को पिछले 2 दिन से किसी को दिखाई दे रहे थे। जब उन्हें मकान से जब दुर्गंध आई तो उन्हें शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सुधांशु और हिमांशु के परिजनों को बुलाया है। बताया जाता है कि, दोनों के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। हालांकि, कॉलोनी में उनके कुछ रिश्तेदार भी रहते हैं। पुलिसिया पूछताछ में रिश्तेदारों ने बताया कि, माता-पिता की मौत के बाद से दोनों भाई काफी सदमे में थे और दोनों काम पर भी ध्यान नहीं देते थे। दोनों भाई शराब पीने के आदी थे। पुलिस ने आशंका जताई है कि, दोनों भाइयों ने पहले घर में बैठकर शराब पी और अधिक शराब पीने से ही उनकी मौत हुई होगी। पुलिस ने कहना है कि, मौत की वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है।  

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261012184442659

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 216