12 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्कूल बस चालकों पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्यवाही, 13 हजार रुपये का जुर्माना, तीन माह के लिए लाइसेंस निलंबित

शेयर करें

OM Darpan

Aug 06, 2024 12:26 am 189 views
स्कूल बस चालकों पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्यवाही, 13 हजार रुपये का जुर्माना, तीन माह के लिए लाइसेंस निलंबित
[smartslider3 slider=2]

भारी बारिश में डूबे पुल से बच्चों को बस से पार करने पर की गई कार्यवाही, प्रशासन ने वाहन चालकों को दी चेतावनी

जशपुरनगर। भारी बारिश के चलते डूबे रपटे और पुल में बच्चों को स्कूल बस के माध्यम से पार कराने पर सेंट जोसेफ इंग्लिश मिडियम स्कूल, रमसमा के बस चालकों पर जिला प्रशासन ने कड़ी कार्यवाही की है। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि यह बसें सेंट जोसेफ इंग्लिश मिडियम स्कूल, कजरा की थीं। परिवहन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज 05 अगस्त 2024 को परिवहन चेक-पोस्ट में पदस्थ उपनिरीक्षक श्री मनोहरलाल साहू और प्रधान आरक्षक श्री संजय टोप्पो ने चालकों पर कार्यवाही करते हुए बस नंबर सीजी 15 एबी 0341 से 8 हजार रुपये और सीजी 14 एमएम 7665 से 5 हजार रुपये का समन शुल्क वसूला। इस कार्यवाही के तहत, बस चालकों बसंत राम और अमित लकड़ा का लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आम जनता और सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे पुलिया के ऊपर बह रहे पानी के दौरान वाहन को पार न करें। प्रशासन ने सुझाव दिया है कि पानी का बहाव कम होने का इंतजार करें या फिर वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261012231514377

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 216