डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती पर उन्हें किया गया याद
OM Darpan
Jul 07, 2024 10:02 am
138 views
07 Jul 2024
भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिजगदलपुर/ कौशल संदुजा भाजपा ने शनिवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती पर उन्हें याद किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा जिला कार्यालय में नगर मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह भी हुए शामिल । भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। अपने संबोधन में भाजपा बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का स्मरण करते हुये कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताये मार्ग व उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात करें। उनके आदर्शों को अपना कर विचारों को साकार रूप प्रदान करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम का संचालन संग्राम सिंह राणा ने किया व आभार प्रदर्शन आर्येन्द्र सिंह आर्य ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक डा. सुभाऊ कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मण्डावी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, वेदप्रकाश पाण्डेय, दि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जरूरी खबरें
विज्ञापन