ग्राम टेकुल के किसान अजीत एक्का को मिला किसान क्रेडिट कार्ड साहूकारों पर कम होगी निर्भरता
OM Darpan
रायपुर।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन की योजनाएं किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और खेती-किसानी के लिए समय पर ऋण उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार मददगार साबित हो रही हैं। इसी कड़ी में ग्राम टेकुल के निवासी किसान अजीत एक्का को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) प्रदान किया गया है।
किसान क्रेडिट कार्ड मिलने से अब अजीत एक्का को खेती-किसानी के लिए आवश्यक धनराशि की व्यवस्था करने में बड़ी सहूलियत मिलेगी। इस वित्तीय सुविधा के जरिए वे खाद और बीज जैसी जरूरी कृषि सामग्री समय पर खरीद सकेंगे, जिससे खेती के लिए उनकी साहूकारों पर निर्भरता भी कम हो जाएगी।
किसान क्रेडिट कार्ड प्राप्त होने पर किसान अजीत एक्का ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शासन की इस सुविधा से उन्हें खेती-किसानी के कार्यों में बहुत आर्थिक मदद मिलेगी और वे अपनी कृषि संबंधी जरूरतों को समय पर आसानी से पूरा कर सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि किसान क्रेडिट कार्ड किसानों को खेती के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस योजना से किसानों को कृषि कार्यों के लिए आसान ऋण की सुविधा मिलती है, जिससे वे अपनी खेती को ज्यादा बेहतर ढंग से संचालित कर पाते हैं।
जरूरी खबरें
विज्ञापन