13 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ईडी दफ्तर के घेराव का आह्वान, पूर्व डिप्टी सीएम ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

OM Darpan

Aug 22, 2024 11:14 pm 160 views
[smartslider3 slider=2]
 
  • छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम ने ईडी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, बलौदाबाजार की घटना पर जताई चिंता

पंकज/शुक्ला अंबिकापुर छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने 22 तारीख को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बैनर तले ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) दफ्तरों का घेराव करने का आह्वान किया है। इस मुद्दे पर मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने सेबी (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) में हो रही गड़बड़ियों पर सवाल उठाए और ईडी की कार्यवाही को पक्षपाती बताया। सिंहदेव ने कहा कि अक्सर यह देखा जाता है कि ईडी की कार्रवाई केवल चुनिंदा लोगों के खिलाफ ही होती है। ताजे मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जानकारी मिलते ही गिरफ्तारी हो गई, जो एक टारगेटेड कार्रवाई का संकेत है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की मांग है कि इन सभी मामलों की जांच के लिए जेपीसी (जॉइंट पार्लियामेंटरी कमेटी) का गठन किया जाए। इसके माध्यम से सेबी में पारदर्शी और स्वच्छ व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितताओं को रोका जा सके। बलौदाबाजार में हुई घटना और विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर बोलते हुए सिंहदेव ने कहा कि इस मामले में व्यक्तिगत लाभ या हानि का सवाल नहीं है, बल्कि मुद्दा अपने सहयोगी के साथ खड़े होने का है। उन्होंने बताया कि जब समाज ने बुलाया, तो वे वहाँ जाकर उनके साथ खड़े हो गए। सिंहदेव ने कहा कि यह मामला राजनीतिक नहीं है, लेकिन भाजपा इसे कांग्रेस के खिलाफ एक अवसर के रूप में देख रही है। उत्तर प्रदेश में हाल के लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद भाजपा की इस तरह की रणनीति को अमल में लाने पर विचार किया जा रहा है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260913155559728

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 179