12 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने विश्व आदिवासी दिवस पर भानपुरी थाना परिसर में किया पौधारोपण

शेयर करें

OM Darpan

Aug 10, 2024 12:17 am 248 views
पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने विश्व आदिवासी दिवस पर भानपुरी थाना परिसर में किया पौधारोपण
[smartslider3 slider=6]

नारायणपुर विधानसभा के पूर्व विधायक ने पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों को वृक्षारोपण महाभियान में शामिल होकर भविष्य के लिए बेहतर कल बनाने का आह्वान किया।

नारायणपुर (कौशल संदुजा)।
नारायणपुर विधानसभा के पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने आज 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भानपुरी थाना परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों के साथ मिलकर इस पुनीत कार्य को अंजाम दिया। कश्यप ने अपने हाथों से पौधा लगाकर उपस्थित लोगों को भी वृक्षारोपण के महत्व को समझाते हुए इस महाभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। [smartslider3 slider=2] इस अवसर पर एस.आई. शत्रुघन नाग, धरमु कश्यप, प्रेमलाल वर्मा, चितू राम कश्यप, महेंद्र पाढ़ी समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे। पूर्व विधायक ने कहा कि यह पौधारोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर और स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में सहायक होगा।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261013001516314

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 216