27 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

लॉ की पढ़ाई कर रही युवती लापता, धर्म परिवर्तन के लिए दिया आवेदन

शेयर करें

OM Darpan

Apr 29, 2024 08:06 pm 222 views
रायपुर। राजधानी के एलएलबी पढ़ाई करने वाले युवक-युवती करीब तीन दिनों से गायब है। युवती की ओर से जिला प्रशासन में धर्म परिवर्तन आवेदन भी लगाया गया है। युवती के गायब होने से परिजन अक्रोशित है। परिजनों का आरोप है कि युवती की जबरदस्ती युवक ने अपने रीतिरिवाज से शादी करायी है। उसे बहला फुसलाकर ले गया है। उसका धर्म परिवर्तित किया जा रहा है। पुलिस ने दर्ज किया गुम इंसान कायम पुलिस ने परिजन के रिपोर्ट पर गुम इंसान कायम कर लिया है। उरला पुलिस भी युवक की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार हीरापुर निवासी मधु तिवारी (24) निजी कॉलेज में लॉ की पढ़ाई कर रही है। उसके साथ कॉलेज में गाजीपुर का मोहम्मद शाहिद उर्फ अमन भी पढ़ाई करता है। दोनों में इसी दौरान दोस्ती हो गई। दोनों अचानक शुक्रवार को अपने घरों से गायब हो गए। उनका फोन भी बंद है। इसी दौरान युवती के परिजनों को सूचना मिली की युवती के नाम से धर्म परिवर्तन के जिला प्रशासन ने अर्जी लगी है। शादी के पंजीयन के लिए भी आवेदन दिया है। तब परिजनों ने युवती की तलाश की। युवती की सहेली और युवक से जुड़े लोगों से संपर्क किया। लेकिन दोनों की कोई जानकारी नहीं मिली है।

युवक के परिजनों को थाना बुला कि पुछताछ

युवती के परिजन की शिकायत पर आमानाका पुलिस ने अमन के परिजनों को थाना बुलाया है। उनसे पूछताछ की। उन्होंने अमन के संबंध में जानकारी नहीं होने की बात कही। उन्होंने कहा उनके विवाह के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

पुलिस कार्रवाई पर परिजनों की नाराजगी

युवती के परिजनों ने आमानाका पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। परिजनों का आरोप है कि थाना प्रभारी उन्हें सही जानकारी नहीं दे रहे हैं और फोन भी नहीं उठा रहे हैं। उनके केस में क्या कार्रवाई की जा रही है इस संबंध में भी जानकारी नहीं दी जा रही है।

शादी के पंजीयन के लिए आवेदन दिया गया

आपको बता दें, परजिनों को जानकारी मिली कि, युवती के नाम पर धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। क्योंकि युवती के नाम पर शादी करने का पंजीयन कराया गया है और धर्म परिवर्तन की अर्जी भी लगाई गई है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260928034846651

विज्ञापन

Advertisement