भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा: प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा— 'तिरंगा है देश की आन, बान और शान'
OM Darpan
Aug 12, 2024 01:30 am
177 views
12 Aug 2024
[smartslider3 slider=6]
तीन दिवसीय तिरंगा यात्रा की शुरुआत, बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ शुभारंभ, हर घर तिरंगा अभियान में उमड़ा जनसैलाब
जगदलपुर (कौशल संदुजा), 11 अगस्त।
जगदलपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा ने आज पूरे प्रदेश में तीन दिवसीय तिरंगा यात्रा की भव्य शुरुआत की। इस यात्रा का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने किया, जिन्होंने स्थानीय तिरंगा चौक में बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इस यात्रा की औपचारिक शुरुआत की। यह तिरंगा यात्रा राष्ट्र के प्रति समर्पण और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रही, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
[smartslider3 slider=2]
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने इस मौके पर कहा, "तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। यह यात्रा किसी राजनीतिक उद्देश्य के लिए नहीं, बल्कि देश के प्रति समर्पण और प्रेम के लिए निकाली जा रही है। प्रत्येक नागरिक को अपने घरों में तिरंगा फहराने और टोली बनाकर तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया जा रहा है।"
इस यात्रा का शुभारंभ अंबेडकर वार्ड से किया गया, जहां से होते हुए यह मदन मोहन मालवीय, रविंद्रनाथ टैगोर और बली राम कश्यप वार्ड में भी पहुंची। जगह-जगह नागरिकों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और अपने घरों में तिरंगा फहराने का संकल्प लिया। यात्रा का समापन बली राम कश्यप वार्ड स्थित श्रीराम मंदिर में हुआ, जहां किरण देव ने पूजा अर्चना की।
इस मौके पर भाजपा के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए, जिनमें पूर्व विधायक डॉ. सुभाऊ कश्यप, जिला प्रभारी जी. वेंकट, विद्याशरण तिवारी, और अन्य गणमान्य शामिल थे। महापौर सफीरा साहू ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त किया।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन