12 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

तारलागुड़ा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में भारी भ्रष्टाचार: पहली बारिश में ही भवन हुआ क्षतिग्रस्त

शेयर करें

OM Darpan

Jul 25, 2024 10:02 pm 241 views
तारलागुड़ा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में भारी भ्रष्टाचार: पहली बारिश में ही भवन हुआ क्षतिग्रस्त
 
  • भवन की छत से टपक रहा पानी, दीवारों में आई दरारें, दरवाजे-खिड़कियाँ टूटीं
तारलागुड़ा (कौशल संदुजा) भोपालपट्टनम ब्लॉक में लगभग एक करोड़ की लागत से निर्मित स्वामी आत्मानंद स्कूल में भारी भ्रष्टाचार के मामले उजागर हो रहे हैं। स्कूल की स्थिति इतनी बदतर है कि पहली ही बारिश में छत और दीवारों से पानी टपकने लगा है। जानकारी के अनुसार, स्कूल भवन की छत से, बीम के कोनों से एवं दीवारों से पानी टपक रहा है। जगह-जगह दीवारों में दरारें आ चुकी हैं, और दरवाजे-खिड़कियाँ टूटने लगी हैं। ठेकेदार और इंजीनियर की लापरवाही के कारण लाखों का यह भवन लोकार्पण से पहले ही जर-जर हो गया है। सबसे बड़ा सवाल: इंजीनियर क्या देख कर भवन का मूल्यांकन करते हैं? सूत्रों के अनुसार, कमीशन के चलते इंजीनियर घर बैठे ही भवनों का मूल्यांकन कर ठेकेदार से मोटी राशि वसूल लेते हैं। इस भ्रष्टाचार के चलते एक महत्त्वपूर्ण सरकारी प्रोजेक्ट जनता के धन का दुरुपयोग साबित हो रहा है।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261012204458529

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 216