20 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंबिकापुर में 'अग्र महाकुंभ 2026' : छत्तीसगढ़ की आर्थिक तरक्की में अग्रवाल समाज का अहम योगदान:सीएम साय

शेयर करें

OM Darpan

Sep 20, 2026 03:12 am 1,062 views
छत्तीसगढ़ की आर्थिक तरक्की में अग्रवाल समाज का अहम योगदान:सीएम साय

सीएम विष्णु देव साय ने अंबिकापुर में दो दिवसीय आयोजन का किया शुभारंभ

बोले- 8.23 लाख करोड़ के निवेश और नई औद्योगिक नीति से बदलेगी प्रदेश की सूरत

अंबिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को अंबिकापुर में दो दिवसीय ‘अग्र महाकुंभ-2026’ का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने अग्रवाल समाज की उद्यमिता, दानशीलता और समाजसेवा की समृद्ध परंपरा की सराहना की। साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में अग्रवाल समाज की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने जोर दिया कि व्यापार और व्यवसाय से आगे बढ़कर इस समाज के उद्यमियों ने उद्योगों की स्थापना, रोजगार सृजन और जनसेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलने का आह्वान

मुख्यमंत्री ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने सामाजिक समानता, करुणा और सहयोग पर आधारित समाज की कल्पना की थी। उनका संदेश था कि समाज की वास्तविक उन्नति तभी संभव है, जब सक्षम लोग जरूरतमंदों का हाथ थामकर उन्हें आगे बढ़ाएं। साय ने कहा कि अग्रवाल समाज ने इन आदर्शों को पीढ़ी-दर-पीढ़ी अपने आचरण में उतारा है। उन्होंने कोरोना महामारी के कठिन समय को याद करते हुए बताया कि कैसे इस समाज ने ऑक्सीजन, राशन और स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा की।

औद्योगिक नीति 2024-30 से खुलेंगे रोजगार के द्वार

प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में सुरक्षित और पारदर्शी निवेश का वातावरण तैयार कर रही है। उन्होंने जानकारी दी कि नई औद्योगिक नीति 2024-30 को रोजगार केंद्रित बनाया गया है, जिसमें महिलाओं और सूक्ष्म उद्योगों के लिए विशेष प्रावधान हैं। राज्य को अब तक 8 लाख 23 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं, जिनके धरातल पर उतरने से बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित होंगे।

स्टार्टअप मिशन और युवाओं को नई राह

युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर साय ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने ‘मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन’ को मंजूरी दी है, जिसके लिए अगले पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान है। इसके तहत प्रदेश के सभी 33 जिलों में उद्यमिता विकास केंद्र, 100 इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब और 5 इंडस्ट्री सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, छत्तीसगढ़ निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30 के जरिए स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की तैयारी है।

मुख्यमंत्री ने सरगुजा अंचल में पर्यटन, कृषि आधारित उद्योग और खाद्य प्रसंस्करण की संभावनाओं पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पर्यटन को उद्योग का दर्जा मिलने से होम-स्टे और होटल सेवाओं में निवेश के नए अवसर बन रहे हैं। साय ने अग्रवाल समाज के अनुभवी उद्यमियों से इन क्षेत्रों में निवेश कर युवाओं का मार्गदर्शन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ट्रेड फेयर का फीता काटकर शुभारंभ किया और वहां लगे स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने ‘अग्रकुल दर्शन’ पत्रिका का विमोचन किया और ‘दशम अग्र अलंकरण’ के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने भी महाराजा अग्रसेन की सामाजिक व्यवस्था के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस कार्यक्रम में सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज, बसना विधायक संपत अग्रवाल, योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल, कलेक्टर अजीत वसंत और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल सहित समाज के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260920075846969

विज्ञापन

Advertisement