जशपुर की फूलमती ठाकुर की बदली तकदीर, मोदी-साय की योजना से मिला सम्मानजनक आशियाना
OM Darpan
Jul 27, 2026 12:31 am
493 views
27 Jul 2026
तपकरा (जशपुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना छत्तीसगढ़ में वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के हजारों वंचित परिवारों का पक्के घर का वर्षों पुराना सपना अब धरातल पर उतर रहा है। यह योजना न केवल सुरक्षित आशियाना प्रदान कर रही है, बल्कि गरीबों को सम्मानजनक और बेहतर जीवन की नई शुरुआत का अवसर भी दे रही है। शासन के प्रभावी क्रियान्वयन से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है।
टपकती छत और असुरक्षित माहौल से मिली मुक्ति
जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत तपकरा निवासी फूलमती ठाकुर के लिए यह योजना बड़ा बदलाव लेकर आई है। कभी फूलमती का परिवार कच्चे मकान में रहने को विवश था, जहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। बरसात के दिनों में टपकती छत और भीगता सामान उनके जीवन की रोजमर्रा की चुनौती बन गया था। हर साल बारिश का मौसम नई परेशानियां और असुरक्षा लेकर आता था, जिससे पूरा परिवार सहमा रहता था।फूलमती ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्का घर स्वीकृत होने के बाद फूलमती का जीवन पूरी तरह बदल गया है। शासन से मिली आर्थिक सहायता के माध्यम से उन्होंने अपना नया घर तैयार किया। पक्का मकान मिलने से न केवल रहने की चिंता समाप्त हुई, बल्कि परिवार में आत्मविश्वास और नई आशा का संचार हुआ। फूलमती ठाकुर ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उन्हें नई पहचान, सुरक्षा और सम्मान के साथ जीने का अवसर दिया है। प्रदेश में यह योजना सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत आधार बन रही है।जरूरी खबरें
विज्ञापन