5 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मजदूरी छोड़ खड़ा किया खुद का मसाला कारोबार, 'सक्षम योजना' ने बदली दयावती यादव की तकदीर

शेयर करें

OM Darpan

Aug 24, 2026 10:32 pm 737 views
मजदूरी छोड़ खड़ा किया खुद का मसाला कारोबार, 'सक्षम योजना' ने बदली दयावती यादव की तकदीर
 
  • 80 हजार रुपए की आर्थिक मदद से दयावती बनीं उद्यमी, अब घर बैठे बेच रहीं 100 से ज्यादा मसालों के पैकेट।

✍️ डिजिटल डेस्क धमतरी | धमतरी जिले के ग्राम देमार की दयावती यादव ने अपनी मेहनत और शासकीय योजनाओं के समन्वय से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। कभी परिवार का खर्च चलाने के लिए मजदूरी पर निर्भर रहने वाली दयावती आज एक सफल उद्यमी के रूप में उभर रही हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की 'सक्षम योजना' के तहत मिली 80 हजार रुपए की आर्थिक सहायता ने उनके जीवन को पूरी तरह बदल दिया है।

*** मजदूरी से उद्यमिता तक का शानदार सफर ***

दयावती के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण थी, जिसमें 11वीं कक्षा में पढ़ रहे बेटे और बुजुर्ग सासू मां के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। इस तंगी के बीच दयावती ने हार मानने के बजाय स्वरोजगार का रास्ता चुना। सक्षम योजना से प्राप्त 80 हजार रुपए की राशि का उपयोग उन्होंने गरम मसाला उद्योग शुरू करने में किया। इस पूंजी से उन्होंने सीलिंग मशीन, पैकिंग सामग्री और कच्चा माल खरीदा।

*** मसाला उद्योग से मिली नई पहचान और आर्थिक मजबूती ***

आज दयावती इलायची, तेजपत्ता और दालचीनी जैसे मसालों को तैयार कर उनकी आकर्षक पैकिंग के साथ बाजार में बिक्री कर रही हैं। वर्तमान में वे 100 से अधिक मसाला डिब्बों की पैकिंग और सप्लाई कर रही हैं और भविष्य में इसे बड़े पैमाने पर विस्तारित करने की योजना है। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार की 'महतारी वंदन योजना' की किश्तों ने भी उनके परिवार को वित्तीय संबल प्रदान किया है। रक्षाबंधन के मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को इन योजनाओं के जरिए महिलाओं को सम्मानजनक जीवन देने के लिए धन्यवाद दिया है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261005234627539

विज्ञापन

Advertisement