14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

महतारी वंदन योजना: रक्षाबंधन से पहले 'विष्णु भैया' ने दी 30वीं किस्त की सौगात, संतोषी श्रीवास बोलीं- बढ़ गई त्योहार की खुशी

OM Darpan

Aug 25, 2026 12:02 am 694 views
महतारी वंदन योजना: रक्षाबंधन से पहले 'विष्णु भैया' ने दी 30वीं किस्त की सौगात, संतोषी श्रीवास बोलीं- बढ़ गई त्योहार की खुशी
 
  • मोहला की लाभार्थी संतोषी श्रीवास ने योजना को बताया आत्मनिर्भरता का आधार

  • रक्षाबंधन की तैयारियों में मिली बड़ी मदद

✍️ डिजिटल डेस्क मोहला | रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी होने से महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। नियमित रूप से मिलने वाली इस आर्थिक सहायता ने घर-गृहस्थी की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ त्योहारों की तैयारियों को भी आसान बना दिया है। यह योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए आर्थिक संबल के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का नया आधार बनकर उभरी है।

*** संतोषी श्रीवास ने मुख्यमंत्री का जताया आभार ***

मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के विकासखंड मोहला की निवासी संतोषी श्रीवास ने 30वीं किस्त की राशि मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति कृतज्ञता प्रकट की है। संतोषी ने स्नेहपूर्वक कहा कि रक्षाबंधन से पहले 'विष्णु भैया' की ओर से मिली इस राशि ने त्योहार की खुशियों को दोगुना कर दिया है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत हर महीने मिलने वाली राशि से परिवार की जरूरतों, बच्चों की आवश्यकताओं और घर के छोटे-बड़े खर्चों को व्यवस्थित करने में बड़ी मदद मिल रही है।

*** आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम ***

संतोषी श्रीवास के अनुसार, पहले उन्हें अपनी छोटी जरूरतों के लिए भी परिवार के बजट पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब वे अपने स्तर पर कई जरूरी खर्च पूरे करने में सक्षम हैं। रक्षाबंधन के मौके पर मिली इस किस्त से वे राखी और अन्य आवश्यक सामग्रियां खरीद पा रही हैं। इस योजना ने महिलाओं को परिवार की आर्थिक स्थिति में हाथ बंटाने और आत्मविश्वास के साथ अपनी भागीदारी निभाने का मौका दिया है, जो उनके जीवन में एक सकारात्मक बदलाव लेकर आया है।  

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914181212911

विज्ञापन

Advertisement