1 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

शेयर करें

OM Darpan

Oct 01, 2026 08:46 pm 468 views
मरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा


रायपुर। नेशनल हाईवे-30 स्थित मरकाटोला घाट पर हुए सड़क हादसे में घायल कवर्धा के निवासियों से मिलने उप मुख्यमंत्री और कवर्धा विधायक विजय शर्मा पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचे। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर भर्ती घायलों का कुशलक्षेम जाना और उनके परिजनों से मिलकर चल रहे इलाज की जानकारी ली।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भर्ती घायल रोमन सोरा से सीधी बातचीत कर उनके स्वास्थ्य का अपडेट लिया। इस दौरान उन्होंने परिजनों से अस्पताल में मिल रही चिकित्सकीय सुविधाओं पर चर्चा की, जिस पर परिजनों ने वर्तमान इलाज व्यवस्था को लेकर संतोष जताया।


मामले में विशेषज्ञ चिकित्सकों से चर्चा करने पर डॉक्टरों ने बताया कि घायल रोमन सोरा के पैरों का ऑपरेशन किया जाना है। शरीर की स्थिति सामान्य होते ही आगे की आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस जानकारी पर उप मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों और उपस्थित अधिकारियों को इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न रखने और बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अस्पताल सुपरिटेंडेंट डॉ. संतोष सोनकर और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुंदरानी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


हादसे के बाद से ही घायलों के उपचार पर लगातार नजर रखी जा रही है। गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को उच्च स्तरीय इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां आयुष्मान कार्ड के जरिए नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है। साथ ही घायलों के परिजनों के ठहरने के लिए सेवा सदन में नि:शुल्क इंतजाम किया गया था।


उप मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक व चिकित्सा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पतालों में भर्ती सभी घायलों का समुचित इलाज हो और इसमें किसी स्तर पर लापरवाही न हो। वहीं इलाज के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर चार घायलों अरमान कोसले, गणेश पात्रे, प्रदीप साहू और दीप चन्द्र को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261002011239817

विज्ञापन

Advertisement