14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा रिसाली मंडल में सदस्यता अभियान की टीम गठित, व्यापक समर्थन के साथ अभियान की शुरुआत

OM Darpan

Aug 24, 2024 08:53 am 160 views
[smartslider3 slider=2]
  • भाजपा के सदस्यता अभियान के लिए दुर्ग ग्रामीण एवं रिसाली मंडल की टीम तैयार
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। भाजपा जिला भिलाई के सदस्यता अभियान के लिए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर एवं जिला भिलाई अध्यक्ष महेश वर्मा की सहमति से और रिसाली मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे की अनुशंसा से एक मजबूत टीम का गठन किया गया है। इस टीम का नेतृत्व संयोजक अजीत चौधरी करेंगे, जो रिसाली मंडल के मंत्री भी हैं। उनके साथ सदस्य के रूप में मनीष यादव, जो पार्षद हैं, नरेंद्र निर्मलकर, जो युवा मोर्चा के अध्यक्ष हैं, और संस्कृति वर्मा, जो जिला कन्या शक्ति की संयोजिका हैं, इस टोली में शामिल किए गए हैं। यह सदस्यता अभियान भाजपा के राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत पार्टी में नए सदस्यों को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। रिसाली मंडल के भाजपा अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को नए सिरे से पार्टी से जोड़ना है, ताकि भाजपा के विचारों को और अधिक जनसमर्थन मिल सके। रिसाली मंडल भाजपा महामंत्री राजू जंघेल एवं दशरथ साहू ने जानकारी दी कि इस सदस्यता अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए मंडल सदस्यता अभियान टोली का गठन किया गया है। इस टोली का कार्य अभियान को गति प्रदान करना और अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाना होगा।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914211556824

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 181