विधायक ललित चंद्राकर ने गणेश पंडालों में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली की कामना की
OM Darpan



रुआबांधा से पदनाभपुर तक पंडालों में पहुंचे विधायक, युवा पीढ़ी को धर्म और संस्कारों से जोड़ने पर दिया जोर
✍️ ब्यूरो
दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गणेश पंडालों में पहुंचकर भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। विधायक ने गणेशोत्सव को युवा पीढ़ी को धर्म, संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
पंडालों में उमड़ा जनसैलाब, रामेश्वरम की दिखी झलक
विधायक ललित चंद्राकर सबसे पहले रुआबांधा सेक्टर स्थित गणेश मैदान गार्डन में आयोजित उत्सव में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने न्यू खुर्सीपार भिलाई के नव युवा मित्र मंडल, पावर हाउस भिलाई स्थित नेताजी सुभाष मार्केट, सेक्टर 02 भिलाई और मिनी स्टेडियम पदनाभपुर दुर्ग के भव्य पंडालों में दर्शन किए। पदनाभपुर में उन्होंने रामेश्वरम के 22 पवित्र तीर्थ कुंडों पर आधारित विशेष पंडाल का अवलोकन किया और रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग की पूजा की।
ललित चंद्राकर ने कहा कि यह पर्व हमारी सनातन परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य करता है। यह पूरे समाज को भक्ति और उत्साह के सूत्र में पिरोता है।
रुआबांधा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान निलेश अग्रवाल, सुनील साहू, विपुल वर्मा, विश्वरूप वर्मा, प्रकाश पटेल, विश्वमूर्ति तिवारी, प्रकाश ध्रुव मौजूद रहे। इनके साथ ही रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, रुखमणी साहू, सचिन गोस्वामी, पार्षद शिला नारखडे, तेजेश्वी सोनवानी, अरविन्द नारखडे, सुधीप साहू, पदमा वर्मा, अभिलाषा मिश्रा, मनीषा चंद्राकर, अर्चना भारतद्वाज, संदीप और सुजाता होता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
न्यू खुर्सीपार में नव युवा मित्र मंडल समिति अध्यक्ष पवन अग्रवाल, संरक्षक सीरीश अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, नवीन शर्मा, गिरीश माहेश्वरी, दीपक बंसल और विकास केसरवानी शामिल हुए। सेक्टर 02 में अध्यक्ष एवं पार्षद जे श्रीनिवास और उपाध्यक्ष गुरुमूर्ति सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। पावर हाउस एवं पदनाभपुर में भी उत्सव समितियों के अध्यक्षों और सदस्यों के साथ विधायक ने बप्पा का आशीर्वाद लिया।
जरूरी खबरें
विज्ञापन