14 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेल प्रहरी ईनोश बख्श की हत्या की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

शेयर करें

OM Darpan

Jul 23, 2024 12:44 am 246 views
जेल प्रहरी ईनोश बख्श की हत्या की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
नगरनार/कौशल संदुजा जेल प्रहरी ईनोस बक्श की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए सीएसपी उदित पुष्कर ने बताया कि ईनोस बक्श की दोस्ती NMDC में कार्य करने वाले सुरेश बघेल से थी. हत्या वाली रात तीनों आरोपी व मृतक ईनोस बक्श एक साथ पार्टी कर रहे थे.  जिसमें सबने जम के शराब पी. नशे में ईनोस बक्श ने तीनों एक विडीयों दिखाया जिसे डिलीट करने के पार विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया की तीनो ने मिलकर ईनोस बक्श को अधमरा होने तक मारा और उसे मरा सझझ कर हाइवे पर छोड़कर भाग गए तीनो  आरोपी सुरेश बघेल, साधुराम नाग, कामेश्वर बघेल मृतक ईनोस बक्श की बाइक से पहले ओड़िसा जाना चाहते थे. लेकिन भारी बारिश में बाइक घटनास्थल से कुछ दूरी पर बंद पड़ गई . इसके बाद तीनो आरोपी सुरेश बघेल, साधुराम नाग, कामेश्वर बघेल  जगदलपुर से भद्राचलम विजयवाड़ा होते हुये तिरूपति फिर बाम्बे की ओर भाग गए. फिर कुछ दिनों बाद तीनो अपने गांव सुकमा लौटे जिसके बाद  सायबर सैल की मदद से ट्रैक कर तीनो को पकड़ लिया गया. पूछताछ में तीनों आरोपियों ने ईनोस बक्श की हत्या करना स्वीकार किया. जिसके बाद तीनों आरोपियों को कोर्ट ले जाया गया जहां से उन्हें रिमांड में जेल भेज दिया गया।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261014165004637

विज्ञापन

Advertisement