नगरनार पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
OM Darpan
Aug 03, 2024 12:29 am
202 views
03 Aug 2024
नगरनार (कौशल संदुजा)
नगरनार पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है, जब उन्होंने मोटर सायकल चोरी के आरोपी राहुल कश्यप को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से दो चुराई गई मोटर सायकलें बरामद की गई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 जुलाई 2024 को उमापति नाग द्वारा थाना नगरनार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके दादा जी की हीरो होंडा एच एफ डिलक्स मोटर सायकल (कमांक CG-17-KS-4533) चोरी हो गई थी। उन्होंने बताया कि वह मोटर सायकल को स्वामी आत्मानंद स्कूल के सामने पार्क करके काम में व्यस्त हो गए थे, और जब वापस आए तो मोटर सायकल गायब थी। इसके बाद नगरनार थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग, और नगर पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप कोशले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री टामेश्वर चौहान ने एक टीम गठित की। टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति रेल्वे कासिंग धनपुंजी के पास दो मोटर सायकलें बेचने की योजना बना रहा है। सूचना पर टीम ने मौके पर जाकर आरोपी राहुल कश्यप को पकड़ा। पूछताछ में राहुल ने अपनी पहचान बताई और चोरी की दो मोटर सायकलें ज़ब्त की गईं।
राहुल कश्यप के पास से एक हीरो होंडा एच एफ डिलक्स और एक लाल काला रंग की बिना नंबर की मोटर सायकल मिली। आरोपी ने चुराई गई मोटर सायकल की जानकारी स्वीकार की, जिसके बाद पुलिस ने अलग से इस्तगासा कमांक 02/2024 धारा 35 (1) (E) BNSS/303(2) BNS दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय जगदलपुर में पेश किया गया है।
इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों में निरीक्षक टामेश्वर चौहान, उपनिरीक्षक सतीस यदुराज, सउनि दिनेश ठाकुर, और प्रआर अहिलेश नाग, रमेश पासवान, पवन श्रीवास्तव, श्याम चंद्राकर का विशेष योगदान रहा है।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन