नमो ड्रोन दीदी योजना से बदली बालोद की चित्ररेखा साहू की तकदीर, अब आसमान से खेती कर बन रही हैं आत्मनिर्भर
OM Darpan
Aug 25, 2026 12:00 am
777 views
25 Aug 2026
-
कभी घर तक सीमित रहने वाली चित्ररेखा साहू अब ड्रोन के जरिए कर रही हैं खेतों में उर्वरक छिड़काव
-
स्कूटी खरीदकर और पक्का घर बनाकर पेश की मिसाल
*** आर्थिक सशक्तिकरण से पूरे किए अपने सपने ***
ड्रोन दीदी के रूप में कार्य करने से चित्ररेखा की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आया है। आत्मनिर्भर बनने के बाद उन्होंने सबसे पहले अपने लिए एक स्कूटी खरीदी, जिससे उनका कार्यक्षेत्र में आना-जाना सुगम हुआ। इसके साथ ही उन्होंने अपने घर का अधूरा निर्माण कार्य भी पूरा कराया। अब वे अपनी बेटी को उच्च शिक्षा दिलाने और उसके भविष्य को संवारने के लिए स्वयं को पूरी तरह सक्षम मानती हैं।*** महतारी वंदन योजना और शासन का मिला साथ ***
चित्ररेखा साहू ने महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने पर भी खुशी जताई है। उनके अनुसार यह योजना महिलाओं की छोटी-छोटी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में बड़ा सहारा बनती है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सरकार महिलाओं के हित में निरंतर कार्य कर रही है। महिला सशक्तिकरण की इन योजनाओं की सराहना करते हुए चित्ररेखा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी प्रेषित की हैं।जरूरी खबरें
विज्ञापन