निगम प्रशासन की निष्क्रियता: मुक्तिधाम में पसरी गंदगी पर निकेतराज झा का तंज
OM Darpan
Aug 05, 2024 07:12 am
167 views
05 Aug 2024
[smartslider3 slider=2]
निकेतराज झा ने जगदलपुर के मुक्तिधाम की गंदगी पर जताई चिंताजगदलपुर (कौशल संदुजा) बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर महामंत्री निकेतराज झा ने जगदलपुर के मुक्तिधाम में व्याप्त गंदगी को लेकर निगम प्रशासन, महापौर और निगम आयुक्त पर कड़ा तंज कसा है। उन्होंने कहा, "मुक्तिधाम जीवन की अंतिम यात्रा का स्थल है, जहां हर वर्ग के लोग आते हैं। यहां जीवन से मुक्ति मिलती है, लेकिन गंदगी से मुक्ति नहीं।" झा ने आरोप लगाया कि निगम प्रशासन, जो हर जगह स्वच्छता और विकास का दावा करता है, इस स्थल पर ध्यान नहीं दे रहा है। मुक्तिधाम में गंदगी का अंबार लगा है, और कुव्यवस्थाओं के बीच शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है। जिला प्रशासन, नगर निगम और जनप्रतिनिधि इस पर चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे अंतिम संस्कार के लिए आने वालों को काफी परेशानी होती है। निकेतराज झा ने आगे कहा मुक्तिधाम में बने शेड के पास काफी गंदगी फैली रहती है, जिससे रास्ते पर काई जम जाती है और फिसलने का खतरा बढ़ जाता है। कूड़ा-कचरा की वजह से दुर्गंध भी फैली रहती है, और इसी माहौल में लोग अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि यहां कभी साफ-सफाई नहीं होती है, जिससे काफी परेशानी होती है। श्मशान घाट में रोशनी की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिससे रात के समय अंतिम संस्कार में कठिनाई होती है। निकेतराज झा ने नगर निगम से अपील की कि लोगों की परेशानियों को देखते हुए मुक्तिधाम की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करें और इस ओर आवश्यक ध्यान दें।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन