13 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

टैक्स वसूली के लिए बनाया जा रहा प्लान

OM Darpan

Jul 14, 2024 04:31 am 210 views
बड़े बकायादारों की बन रही सूची टैक्स जमा करने देंगे अंतिम नोटिस दुर्ग | नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता एवं सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर द्वारा आज राजस्व विभाग के निशांत यादव, योगेश सूरे,संजय मिश्रा,रामखिलावन शर्मा,सहित राजस्व अमला के साथ निगम कार्यालय में छुट्टी के दिन भी,नगर निगम टैक्स नहीं देने वाले बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर रहा है।प्लान तैयारी के साथ सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर ने बताया कि इनमें वे लोग शामिल हैं,जो लगातार दो से तीन साल से टैक्स देने में आनाकानी कर रहे।सूची तैयार कर निगम इन बकाएदारों को अंतिम नोटिस जारी करेगा। उसके बाद भी यदि करदाता टैक्स जमा नहीं करता तो निगम प्रशासन कुर्की का आदेश जारी करेगा। कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।नगर निगम ने लोगों से संपत्ति कर,जल कर और यूजर चार्ज वसूलने की तैयारी प्लान जोरो से करेगी।जब निगम द्वारा करदाताओं का रिकार्ड देखा जा रहा उसमें से अधिक बड़े बकायादार मिले.जो लंबे समय से निगम को टैक्स नहीं दे रहे है।उन्होंने कहा कि सूची तैयार कर नगर निगम इन बकाएदारों को अंतिम नोटिस जारी करेगा। उसके बाद भी यदि करदाता टैक्स जमा नहीं करता तो निगम प्रशासन कुर्की का आदेश जारी करेगा।कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। उसके बाद इसकी जानकारी निकालकर एक रिपोर्ट बनाई जा रही है।इस रिपोर्ट के बनने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।   omdarpan

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260913210814393

विज्ञापन

Advertisement