बारिश आते ही निगम की सड़कों में भरा पानी वार्डवासी परेशान
OM Darpan
Aug 12, 2024 11:01 pm
152 views
12 Aug 2024
[smartslider3 slider=2]
सुभाषनगर वार्ड में सड़कें जलभराव से प्रभावित, वार्डवासी कर रहे समस्याओं की शिकायत
रिपोर्ट-पंकज शुक्ला अंबिकापुर/सरगुजा। अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में बारिश के बाद विकास के दावों की सच्चाई सामने आ रही है। सुभाषनगर और रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड 2 की सड़कों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे स्थानीय निवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नगर निगम द्वारा किए गए विकास कार्यों के दावे अब सवालों के घेरे में हैं। हाल के वर्षों में किये गए विकास कार्य, विशेष रूप से सड़कों के निर्माण में, बारिश के बाद पूरी तरह से असफल साबित हो रहे हैं। वार्डवासियों का कहना है कि नगर निगम टैक्स की नियमित वसूली के बावजूद, उन्हें सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं कराई जा रही हैं। नवंबर और दिसंबर में आगामी चुनावों को लेकर, नगर निगम के प्रतिनिधियों को अपने विकास कार्यों की समीक्षा और समस्याओं का समाधान करने का समय आ गया है। यह देखना अब महत्वपूर्ण होगा कि क्या प्रतिनिधि समय रहते इन समस्याओं का समाधान कर पाते हैं या नहीं।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन