11 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर में डॉक्टर बनकर एजेंट को लगाया चूना, पासपोर्ट से पकड़ाया आरोपी

शेयर करें

OM Darpan

Sep 06, 2026 07:36 pm 603 views
रायपुर में डॉक्टर बनकर एजेंट को लगाया चूना, पासपोर्ट से पकड़ाया आरोपी
  रायपुर। रायपुर में खुद को सरकारी अस्पताल का डॉक्टर बताकर एक शातिर ठग ने ट्रैवल एजेंट से 51 हजार रुपए की ठगी कर ली। आरोपी ने चेन्नई से बैंकॉक की एयर टिकट बुक कराई और भुगतान के लिए एजेंट को अस्पताल बुलाया, जहां उसके फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। ट्रैवल एजेंट एचएस सिंह ने बताया कि पिछले महीने उनके पास रायपुर के एक सरकारी अस्पताल के नाम से फोन आया था। कॉल करने वाले ने खुद को डॉक्टर बताते हुए बैंकॉक जाने के लिए फ्लाइट टिकट बुक करने को कहा। एजेंट ने जब 51 हजार रुपए किराया बताया, तो ठग ने अपने अन्य साथी डॉक्टरों के भी साथ चलने की बात कहकर भरोसा जीत लिया। टिकट बुक होने के बाद ठग ने एजेंट को अस्पताल आकर नकद राशि ले जाने को कहा। एजेंट जब टिकट लेकर अस्पताल पहुंचा, तो वहां उस नाम का कोई डॉक्टर कार्यरत नहीं मिला। ठग का मोबाइल भी बंद आने लगा। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।

पासपोर्ट की जानकारी से वापस कराए 40 हजार

क्राइम ब्रांच पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। ठग द्वारा दिए गए पासपोर्ट और अन्य दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की। टीआई सतीश गहरवार के मुताबिक, पुलिस की कार्रवाई के बाद ठग से करीब 40 हजार रुपए वापस कराए गए हैं। पुलिस अब इस गिरोह के नेटवर्क की जांच कर रही है।

1600 का तेल 1100 में देने का झांसा

पंडरी कपड़ा मार्केट स्थित एक बिरयानी सेंटर के कारोबारी से भी ठगी हुई है। ठग ने खुद को तेल सप्लायर बताकर 1600 रुपए की टीन 1100 रुपए में देने का ऑफर दिया। कारोबारी ने 30 टीन का ऑर्डर दिया। ठग ने दूसरे थोक व्यापारी से माल भिजवाया और भुगतान ऑनलाइन अपने खाते में करा लिया।

350 का पार्सल 100 रुपए में देने का दावा

शंकर नगर में एक युवक को 20 लोगों के भोजन का ऑर्डर सस्ते में देने का झांसा दिया गया। आरोपी ने 350 रुपए के पार्सल को 100 रुपए में देने की बात कहकर ऑनलाइन भुगतान करा लिया। जब डिलीवरी बॉय होटल से पार्सल लेकर पहुंचा, तब भुगतान को लेकर हुए विवाद के बाद ठगी का पता चला।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261012024323315

विज्ञापन

Advertisement