30 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर में गणेश झांकी कल: शाम 6 बजे से शहर का ट्रैफिक रूट बदला, इन रास्तों पर रहेगी नो-एंट्री

शेयर करें

OM Darpan

Sep 27, 2026 06:12 pm 688 views
रायपुर में गणेश झांकी कल: शाम 6 बजे से शहर का ट्रैफिक रूट बदला, इन रास्तों पर रहेगी नो-एंट्री

शारदा चौक से महादेव घाट तक निकलेगी भव्य झांकी, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर

रायपुर। राजधानी में 28 सितंबर को निकलने वाली गणेश झांकी चल समारोह के लिए पुलिस प्रशासन ने शहर की पूरी यातायात व्यवस्था बदल दी है। झांकी के सुचारू संचालन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए शाम 6 बजे से मुख्य मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान केवल झांकी और पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं को ही झांकी मार्ग पर जाने की इजाजत होगी। पुलिस ने आम जनता की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्गों और डायवर्जन प्लान को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

झांकी शारदा चौक से शुरू होकर जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, कोतवाली चौक, सदर बाजार, कंकालीपारा चौक, पुरानी बस्ती थाना तिराहा, लाखेनगर चौक, सुंदरनगर रोड और रायपुरा चौक होते हुए महादेव घाट विसर्जन स्थल तक पहुंचेगी। इस पूरे रूट को सुरक्षा के लिहाज से कवर किया गया है। टाटीबंध की ओर से आने वाले वाहन महोबा बाजार, चौबे कॉलोनी, समता कॉलोनी, तेलघानी नाका, रेलवे स्टेशन चौक और फाफाडीह चौक होते हुए शास्त्री चौक की ओर जा सकेंगे। इसके अलावा रिंग रोड नंबर-01 से पचपेड़ी नाका जाने का विकल्प भी खुला रहेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भनपुरी की ओर से आने वाले वाहनों को फाफाडीह चौक, रेलवे स्टेशन चौक और तेलघानी नाका होते हुए टाटीबंध की ओर डायवर्ट किया गया है। वहीं फाफाडीह चौक से शास्त्री चौक, कालीबाड़ी और पचपेड़ी नाका की ओर भी आवागमन किया जा सकेगा। तेलीबांधा की ओर से आने वाले वाहन शास्त्री चौक, फाफाडीह चौक, रेलवे स्टेशन अथवा कालीबाड़ी मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। पचपेड़ी नाका की ओर से आने वाले वाहन टिकरापारा चौक, कालीबाड़ी चौक, महिला थाना, शास्त्री चौक, फाफाडीह चौक होते हुए रेलवे स्टेशन तक जा सकेंगे।

झांकी के दौरान कई मुख्य लिंक रोड को पूरी तरह सील रखा जाएगा। इनमें शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक, आश्रम तिराहा से शारदा चौक/जयस्तंभ चौक, सुभाष नगर चौक–मौदहापारा से जयस्तंभ चौक, फायर ब्रिगेड चौक से कोतवाली, बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक से कोतवाली, लाखेनगर चौक से पुरानी बस्ती थाना, बुद्धेश्वर चौक से पुरानी बस्ती थाना तथा कंकालीपारा से सदर बाजार–कोतवाली मार्ग शामिल हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए विशेष पार्किंग स्थल भी निर्धारित किए हैं।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260930052932849

विज्ञापन

Advertisement