13 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ द्वारा 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

OM Darpan

Aug 17, 2024 06:05 am 273 views
[smartslider3 slider=2]
 
  • दुर्ग में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में राजपूत समाज के विभिन्न सदस्यों ने राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का लिया संकल्प

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। राजपूत क्षत्रिय महासभा, छत्तीसगढ़ के रहटादह 1282 और उपसमिति दुर्ग उत्तर के तत्वावधान में 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह सामाजिक भवन, उरला में बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः 9 बजे समाज के उपाध्यक्ष कौशल सिंह राजपूत और महिला अध्यक्ष श्रीमती मनीषा राजपूत द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ स्वतंत्रता दिवस समारोह समारोह में मुख्य अतिथियों में महासभा के सचिव माधो सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष दशरथ सिंह राजपूत, मीडिया सह प्रमुख रोहितास सिंह भुवाल, वरिष्ठ सदस्य प्रताप सिंह, कार्यकारिणी सदस्य कुमार सिंह, महेशनारायण सिंह भुवाल, रामकुमार सिंह, हेम सिंह, मोंटू राजपूत, महिला मंडल सचिव श्रीमती ज्योति राजपूत, युवा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राजपूत, और वरिष्ठ सदस्य विष्णु सिंह, अशोक सिंह, डोमार सिंह, धनेश्वर सिंह, विजय सिंह सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में सचिव माधो सिंह ठाकुर ने सभी सामाजिक स्वजनों और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज पिछले कई वर्षों से इस उत्सव को मनाता आ रहा है और अब समय आ गया है कि राजपूत समाज को राष्ट्रनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। वरिष्ठ सदस्य प्रताप सिंह चंदेल ने अपने उद्बोधन में समाज को संगठित होकर आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि एक संगठित और सुरक्षित समाज ही समृद्ध हो सकता है। उपाध्यक्ष कौशल सिंह राजपूत ने समाज के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की बात कही और सतर्कता बरतने की आवश्यकता पर बल दिया। अंत में, वरिष्ठ सदस्य अशोक सिंह ने सभी उपस्थित सामाजिक स्वजनों का धन्यवाद ज्ञापन किया और समापन के पश्चात सभी को लड्डू और मिष्ठान का वितरण किया गया। समारोह के दौरान कुछ महत्वपूर्ण सामाजिक चर्चाएं और निर्णय भी लिए गए।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260913162604829

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 179