13 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रेलवे टिकट दलालों के विरुद्ध आरपीएफ का अभियान: 07 मामलों में कार्रवाई

शेयर करें

OM Darpan

Jul 31, 2024 12:31 am 211 views
रेलवे टिकट दलालों के विरुद्ध आरपीएफ का अभियान: 07 मामलों में कार्रवाई

रेलवे टिकट दलालों के विरुद्ध आरपीएफ का सख्त रुख

  बिलासपुर । रेलवे यात्रा टिकटों के अवैध व्यापार करने वाले दलालों पर शिकंजा कसने के लिए आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) द्वारा एक व्यापक अभियान चलाया गया। यह अभियान महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया। 29 जुलाई 2024 को बिलासपुर मंडल के विभिन्न आरपीएफ पोस्टों ने अवैध रूप से रेलवे यात्रा टिकटों का व्यापार करने वाले 07 आरोपियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत कार्रवाई की। यह कार्रवाई टिकट दलालों के अवैध व्यापार को रोकने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई। ज्ञात हो कि 2024 में अब तक बिलासपुर मंडल द्वारा कुल 69 मामलों में 71 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। आरपीएफ का यह अभियान लगातार जारी है और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकार के अभियानों से रेलवे यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के प्रयासों में तेजी आएगी और यात्रियों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261013221832425

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 217