12 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुकमा: नक्सलियों की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने फॉक्स हॉल को किया निष्क्रिय

शेयर करें

OM Darpan

Jul 26, 2024 12:54 am 184 views
सुकमा: नक्सलियों की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने फॉक्स हॉल को किया निष्क्रिय
 
  • सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई से नक्सलियों का षड्यंत्र ध्वस्त, फॉक्स हॉल का किया निष्क्रियकरण
सुकमा। जिला सुकमा के थाना भेज्जी और कैम्प कोत्ताचेरु के मध्य स्थित पुलिया के पास एक फॉक्स हॉल मिला, जिसे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार किया था। इस फॉक्स हॉल को निष्क्रिय करने के लिए जिला पुलिस बल, 219 वाहिनी सीआरपीएफ, और 207 वाहिनी कोबरा की संयुक्त टीम ने कार्यवाही की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत, दिनांक 25 जुलाई 2024 को थाना भेज्जी क्षेत्रान्तर्गत विश्वस्त सूत्रों से सूचना मिली कि अज्ञात नक्सलियों द्वारा आईईडी लगाकर सुरक्षाबलों को हानि पहुंचाने की नीयत से फॉक्स हॉल बनाया गया है। सूचना मिलते ही जिला पुलिस बल, 219 वाहिनी सीआरपीएफ, और 207 कोबरा की बीडीएस टीम ने क्षेत्र का प्रॉपर डी-माइनिंग किया और जेसीबी वाहन के माध्यम से मिट्टी-मुरुम डालकर फॉक्स हॉल को बंद किया। इस संयुक्त कार्यवाही से सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की साजिश को विफल कर दिया।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261013014530252

विज्ञापन

Advertisement