बस्तर पुलिस द्वारा चलाया गया ‘‘टेक बैक योर प्रॉपर्टी’’ अभियान
OM Darpan
Jul 05, 2024 06:22 am
194 views
05 Jul 2024
लोगों से गुम हुए मोबाईल ढूंढकर मोबाईल स्वामियों को सुपुर्द किया गया।जगदलपुर/ कौशल संदुजा पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा एक ओर आपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्रवाई किया जा रहा है एवं दूसरी ओर सामुदायिक पुलिसिंग अंतर्गत आम जनता से समन्वय स्थापित कर बेहतर पुलिसिंग की ओर कार्य कर रही है। बता दे कि पूर्व में बस्तर जिले के सायबर सेल एवं थानों में लोगों के मोबाईल गुमने के संबंध में सूचना एवं आवेदन पत्र प्राप्त हुआ था। जिन पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा विशेष रूचि लेकर गुम मोबाईल के पतासाजी हेतु साइबर सेल जगदलपुर को आवश्यक निर्देश दिया गया था।
साइबर सेल द्वारा ‘‘टेक बैक योर प्रॉपर्टी’’ नामक विशेष अभियान अंतर्गत टीम गठित कर गुम मोबाईल की पतासाजी कर 214 से अधिक गुम मोबाईल सेलफोन अलग-अलग जगहों से बरामद किया गया है एवं बरामदशुदा मोबाईल को आज दिनांक 04.07.2024 को शौर्य भवन स्थित पुलिस ऑडिटोरियम लालबाग में संबंधित मोबाईल धारकों को बुलाकर 134 नग मोबाईल को पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अति.पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर (भा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक गीतिका साहू, सायबर जगदलपुर के द्वारा संबंधित मोबाईल स्वामियों को विधिवत् सुपुर्दनामे पर दिये गये हैं। कुल 214 नग मोबाईल की अनुमानित कीमत 21 लाख रूपये से अधिक है। पूर्व में भी बस्तर पुलिस के द्वारा अत्यधिक संख्या में गुम मोबाईल को ढूंढकर संबंधित मोबाईल धारकों को सुपुर्दनामें पर दिया गया हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनता से सायबर हाईजिन बनाये रखने हेतु एवं पुलिस के सहयोग करने के दृष्टिकोण से पुलिस मित्र बनने हेतु प्रेरित किया है। विदित हो कि वर्तमान में गुम हुये मोबाईल की रिपोर्ट करने हेतु समस्त थानों में नये पोर्टल CEIR PORTAL की शुरूआत की गई है।
जरूरी खबरें
विज्ञापन