14 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

डिलीवरी सेंटर में चोरी का हुआ खुलासा

शेयर करें

OM Darpan

Jul 17, 2024 08:50 am 224 views
डिलीवरी सेंटर में चोरी का हुआ खुलासा
 
  • तीन मोबाइल व डिजिटल कैमरा  की चोरी करने वाले दो चोर किए गए गिरफ्तार
सुकमा (कौशल संदुजा) सुकमा के कोण्डा थाना ने चोरी के मामले का किया खुलासा, बता दे कि  आरोपी पूर्व में डिलीवरी सेंटर में सुपरवाइजर व डिलीवरी का करता था व उसने  अपने साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम  दिया था. फर्जी फोन नंबरों से सामान का आर्डर किया  करते थे व समान आने पर उसकी डिलीवरी न लेकर, पुरानी चाबी से ताला खोलकर चोरी किया करते थे। पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण गंगाराम चव्हाण के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के डिलीवरी सेंटर में रात को हुई चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। कोंटा थाना क्षेत्र के अंबेडकर चैक के समीप स्थित डिलीवरी सेंटर में दिनांक 04.07.2024 के रात्रि करीबन 20.00 बजे से दिनांक 05.07.2024 के सुबह 08.00 बजे के मध्य अज्ञात चोरों के द्वारा डिलीवरी सेंटर का ताला खोलकर उसके अंदर से तीन मोबाइल व एक डिजिटल कैमरे की चोरी की गई थी जिसकी कीमत तकरीबन डेढ़ लाख रुपए बताई गई थी। जिस पर थाना कोंटा में अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाना कोंटा में अप0क्र0 14/2024 धारा  331(4), 305(ए), 3(5) बी0एन0एस0 पंजीबद्ध किया जाकर लगातार सीसीटीवी व अन्य पुराने कर्मचारी उन सभी से पतासाजी की जा रही थी। जिसके आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तारी की गई जिनके नाम क्रमशः निम्नानुसार हैं:-  (01) कुर्मी मुकेश पिता स्व.कुर्मी जोगा उम्र 22 वर्ष जाति दोरला निवासी बिरला स्कुलपारा थाना एर्राबोर जिला सुकमा (छ0ग0) (02) सागर नायक पिता गोपा नायक उम्र 21 वर्ष जाति बंजारा निवासी चिकपाल सकरूपारा थाना केरलापाल जिला सुकमा (छ0ग0) इसमें से आरोपी कुर्मी मुकेश पूर्व में ही लगभग 01 साल इस संस्था में सुपरवाइजर व डिलीवरी बॉय का काम करता रहा व तीन-चार महीने पहले ही इसके द्वारा यह काम छोड़ गया था आरोपी के पास इस दुकान की एक चाबी थी जिसके माध्यम से इसने अपने एक अन्य साथी जिसका नाम सागर नायक  के साथ मिलकर घटना कारित करने का प्लान बनाया। दोनों के द्वारा फर्जी मोबाइल नंबरों पर मोबाइल व डीएसएलआर कैमरा का आर्डर दिया गया तथा जब सामान इन डिलीवरी सेंटर में पहुंच गया व डिलीवरी बॉय द्वारा उनके नंबरों पर सामान डिलीवर करने हेतु कॉल किया गया तो इन्होंने जानबूझकर कॉल रिसीव नहीं किया जिसे सामान वापस डिलीवरी सेंटर में जमा हो गया जिसकी जानकारी इन दोनों आरोपियों की थी। दोनों आरोपियों द्वारा उसी दिन डिलीवरी सेंटर में रात को जाकर चुपके से ताले को खोलकर उक्त सामानों की चोरी कर ली गई जिसको की आज पुलिस टीम के द्वारा दोनों ही आरोपियों को सभी सामानों को बरामद करते हुए चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया दोनों ही आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण के निराकरण में थाना प्रभारी कोटा अजय सोनकर तथा जिले के साइबर प्रभारी मुकेश यादव, आरक्षक नेमपाल दिवाकर समेत थाना स्टाफ सउनि महावीर यादव, शंकर साहू, अजीत ठाकुर, प्र.आर. 402 जितेन्द्र वर्मा, प्र.आर. 448 कवासी शंकर, आरक्षक 758 पीलाराम सलाम, आर.1167 डोमेश देवांगन, आर.1123 विशाल मड़कम, आर.1374 सोडी सीताराम, आर. 2475 माड़वी वीरा कोंटा व साइबर के कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261014185017951

विज्ञापन

Advertisement