13 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्राम ननकटठी के राजपूत भवन में स्वतंत्रता दिवस पर हर्षोल्लास के साथ फहराया गया तिरंगा

OM Darpan

Aug 17, 2024 05:56 am 270 views
[smartslider3 slider=2]

  • ध्वजारोहण के साथ वीर सपूतों की आरती और पूजन, मिठाई और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल) । स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ग्राम ननकटठी के राजपूत भवन में तिरंगा ध्वज को हर्षोल्लास के साथ फहराया गया। ध्वजारोहण समारोह की शुरुआत भारत माता और वीर सपूतों के तैलीय चित्रों पर तिलक और पूजन के साथ हुई, जिसके बाद आरती की गई। मुख्य अतिथि पंडित चंपेश कृष्ण महाराज ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित जनसमूह को देशभक्ति से ओतप्रोत किया। इस अवसर पर पंडित राम गोपाल तिवारी, पंडित योगेश शर्मा, और राजपूत समाज के प्रतिष्ठित सदस्य, जैसे लोकेश्वर सिंह ठाकुर, पोषण सिंह राजपूत, मनोज सिंह राजपूत, सहित अन्य स्थानीय गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं, एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मिठाई और बूंदी प्रसाद का वितरण किया गया, जिसने पूरे माहौल को और भी आनंदमय बना दिया।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260913162604829

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 179