27 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर में जलभराव पर ड्रोन कैमरे से रखी जाएगी नजर, राहत शिविरों में सुविधाएं जुटाने के निर्देश

शेयर करें

OM Darpan

Sep 27, 2026 05:02 pm 676 views
रायपुर में जलभराव पर ड्रोन कैमरे से रखी जाएगी नजर, राहत शिविरों में सुविधाएं जुटाने के निर्देश

अधिकारियों ने चन्दनडीह, सरोना राहत शिविर और महादेव घाट का लिया जायजा; गणेश विसर्जन सुरक्षा के भी दिए निर्देश

रायपुर।

शहर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से उपजी बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति पर रायपुर पुलिस लगातार निगरानी रख रही है। प्रभावित इलाकों में SDRF, NDRF और जिला प्रशासन की टीमों के साथ समन्वय बनाकर राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है। इसी बीच, जलभराव वाले क्षेत्रों में फंसे लोगों की पहचान करने तथा स्थिति के सटीक आकलन के लिए ड्रोन कैमरे से निगरानी और सर्वे कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

27 सितंबर 2026 को कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) रॉबिन्सन गुड़िया ने आयुक्त, नगर पालिक निगम रायपुर संबित मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायपुर कुमार बिश्वरंजन सहित संबंधित अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्राम चन्दनडीह के शीतलापारा, रेती खोली और श्रीलंका पारा सहित विभिन्न जलभराव वाले क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा प्रभावित नागरिकों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

अस्थायी आश्रय स्थलों और राहत शिविर की व्यवस्था परखी

निरीक्षण के दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों के ठहरने के लिए बनाए गए अस्थायी आश्रय स्थलों की जांच की गई, जहां भोजन, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली गई। मौके पर मौजूद प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को जल निकासी कराने, राहत सामग्री का त्वरित वितरण सुनिश्चित करने और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। इसके बाद अधिकारियों ने प्राथमिक शाला डीपरापारा, सरोना में संचालित राहत शिविर का भी निरीक्षण किया। वहां ठहरे लोगों से चर्चा कर उनकी समस्याएं व उपलब्ध सुविधाएं जानी गईं और शिविर की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

महादेव घाट विसर्जन कुंड और पुल की सुरक्षा व्यवस्था जांची

अधिकारियों ने महादेव घाट विसर्जन कुंड और महादेव घाट पुल का भी निरीक्षण किया। वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए गणेश विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260928004806573

विज्ञापन

Advertisement