14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के दुर्ग आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

OM Darpan

Aug 23, 2024 08:45 am 194 views
[smartslider3 slider=2]
  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का दुर्ग आगमन
  • किरण सिंह देव का दुर्ग में आगमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और गाजे-बाजे के साथ किया जोरदार अभिनंदन

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल) छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का दुर्ग आगमन शुक्रवार को एक भव्य स्वागत समारोह में तब्दील हो गया। शहर में कदम रखते ही उनका स्वागत आतिशबाजी, गाजे-बाजे और उत्साही नारों के बीच किया गया। बीआईटी कॉलेज, पटेल चौक और जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक, जिला अध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने अपने नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया। किरण सिंह देव के इस दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, लोक सभा प्रभारी और पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता भी इस स्वागत समारोह में शामिल हुए। इस दौरान प्रमुख रूप से अहिवारा विधायक राजमहंत डोमनलाल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर, दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव, ईश्वर साहू, जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री जागेश्वर साहू, रमशिला साहू, पूर्व विधायक सांवला राम डहरे और लाभचंद बाफना ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। किरण सिंह देव के सम्मान में आयोजित इस स्वागत समारोह के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया। जिला कार्यकारिणी मंत्री रविशंकर, राजेन्द्र कुमार (संयोजक, जिला सदस्यता अभियान टोली), रोहित साहू, डॉ. मानसी गुलाटी (सदस्य, जिला सदस्यता अभियान टोली) सहित अन्य प्रमुख नेता भी इस भव्य कार्यक्रम में शामिल हुए। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी और उपाध्यक्ष अल्का बाधमार ने भी इस अवसर पर किरण सिंह देव का अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा और नारेबाजी करते हुए अपने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914221629822

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 3 / 181