-
15 अगस्त को पुलिस मैदान में होगा मुख्य समारोह उप मुख्यमंत्री और मंत्री विभिन्न जिलों में लेंगे सलामी
रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय मुख्य समारोह राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में आयोजित होगा। यहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर सभी जिलों में मुख्य अतिथि जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।
बिलासपुर जिला मुख्यालय में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, दुर्ग में उप मुख्यमंत्री अरुण साव तथा बस्तर में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तिरंगा फहराएंगे।
सरगुजा में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, महासमुंद में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, दंतेवाड़ा में वन मंत्री केदार कश्यप और कबीरधाम में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ध्वजारोहण करेंगे। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, रायगढ़ में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, कांकेर में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सूरजपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जांजगीर-चांपा में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, जशपुर में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल तथा बालोद में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
▬ विभिन्न जिलों में सांसद करेंगे ध्वजारोहण ▬
बलौदाबाजार में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में सांसद विजय बघेल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में सांसद संतोष पांडेय, कोंडागांव में सांसद भोजराज नाग, बलरामपुर में सांसद चिंतामणि महाराज, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया, गरियाबंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, सक्ती में सांसद कमलेश जांगड़े और बीजापुर में सांसद महेश कश्यप ध्वजारोहण करेंगे। सुकमा में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा तिरंगा फहराएंगे।
▬ 6 जिलों में विधायक फहराएंगे तिरंगा ▬
कोरबा जिले में विधायक अमर अग्रवाल, धमतरी में विधायक अजय चंद्राकर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में विधायक धरमजीत सिंह, मुंगेली जिला मुख्यालय में विधायक पुन्नूलाल मोहले, कोरिया में विधायक भैय्या लाल राजवाड़े और नारायणपुर जिला मुख्यालय में विधायक लता उसेंडी स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।








