सगनी (लोकेश्वर सिंह ठाकुर)।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ग्राम सगनी में आज निर्वाचन पद्धति से मतपत्र के माध्यम से बाल संसद का गठन किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक मतदान कर अपनी पसंद के उम्मीदवारों को चुना। निर्वाचन प्रक्रिया को समझाने के लिए शाला के प्रधान पाठक श्री डी एस राजपूत ने बच्चों को चुनाव की आवश्यकता और इसकी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।

मतदान को लेकर बच्चों में दिखा उत्साह
मतपत्र के माध्यम से चुनाव कराने के निर्णय से बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए। प्रधान पाठक श्री राजपूत ने बताया कि बच्चों में नेतृत्व क्षमता के विकास के उद्देश्य से सभी को मतदान का अवसर दिया गया।
हेमंत यादव बने शाला नायक, देवकी बनी शाला नायिका
शाला नायक पद के लिए हेमंत यादव व शाला नायिका पद के लिए कु देवकी निर्वाचित हुईं। इसके अतिरिक्त, कक्षावार कक्षा नायकों का चुनाव बहुमत के आधार पर किया गया, जिसमें कक्षा 6वीं से रितेश, कक्षा 7वीं से युगलकिशोर व कक्षा 8वीं से विवेककुमार कक्षा नायक चुने गए।
शिक्षकों का रहा विशेष योगदान
निर्वाचन प्रक्रिया के सफल संचालन में शाला के प्रधान पाठक श्री डी एस राजपूत के साथ ही अन्य शिक्षकों सर्वश्री वेदवरत ठाकुर, शालिनी साहू व नीलिमा कुजूर ने सराहनीय योगदान दिया। यह जानकारी स्वयं प्रधान पाठक डी एस राजपूत ने दी।









