19 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मॉब लीचिंग मामलें में 10 गिरफ्तार

शेयर करें

OM Darpan

Apr 18, 2024 07:53 am 203 views
मॉब लीचिंग मामलें में 10 गिरफ्तार
कवर्धा। कबीरधाम जिले से मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है. कूकदूर थाना क्षेत्र के दमगढ़ गांव में मॉब लिंचिंग में धरमसिंह धुर्वे नाम के शख्स की मौत हो गई है. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है मृतक धरम सिंह दमगढ़ गांव में मवेशियों को खोजने आया था. इस दौरान कई युवकों ने उसे पकड़ लिया और रस्सी से बांधकर उसकी पिटाई की. इतना ही नहीं आरोपी द्व‌ारा उसे रात भर पीटा गया . इस केस में पीड़ित पक्ष ने यह आरोप लगाया है कि आरोपी पीड़ित युवक को छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये की फिरौती मांग रहे थे, लेकिन फिरौती की रकम नहीं देने के कारण उसकी हत्या कर दी गई. जबकि आरोपी पक्ष की तरफ से यह कहा जा रहा है कि युवक ने गांव की एक महिला के साथ छेड़छाड़ की थी. जिसकी वजह से उसके साथ पिटाई की गई. जिसमें उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल को मृतक धरम सिंह राली गांव से दमगढ़ गांव मवेशी ढूंढने के लिए आया था. इस दौरान उस पर महिला से छेड़खानी का आरोप लगाकर लोगों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा। फिर उसे रातभर रस्सी से पेड़ में बांधकर लटकाया दिया गया. ज्यादा पिटाई करने के कारण उसकी मंगलवार सुबह मौत हो गई. पुलिस ने इस केस में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. जिसमें एक पुरुष और एक महिला आरोपी है. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. आरोपियों ने पुलिस को बताया की धरमसिंह उनके गांव आया हुआ था और गांव में महिला से छेड़छाड़ कर रहा था. जिसके बाद उसके साथ मार पिटाई की घटना हुई।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260919235728249

विज्ञापन

Advertisement