19 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें

OM Darpan

Jul 24, 2024 07:28 am 167 views
रायगढ़। पुलिस ने युवक की हत्या कर मध्य प्रदेश भागने की फिराक में लुक-छिप रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे के निर्देशन में यह सफलता हासिल की गई है। दिनांक 17/07/2024 को असवत सारथी ने नहर पारा लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 जुलाई को मोहर्रम के दौरान भरत शर्मा उर्फ मुंडा ने नाजिम खान को डंडा और पत्थर से पीटा था। घटना के बाद नाजिम खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 22 जुलाई को उसकी मृत्यु हो गई। आरोपी भरत शर्मा उर्फ मुंडा घटना के बाद से फरार था। पुलिस को मुखबिरों से जानकारी मिली कि वह मध्य प्रदेश भागने की कोशिश कर रहा है। आज उसे हिरासत में लेकर हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260920005741315

विज्ञापन

Advertisement