18 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामनगर अपहरण और मारपीट मामले में गिरफ्तारी: आरोपी दिल्ली से पकड़े गए

शेयर करें

OM Darpan

Jul 24, 2024 01:09 am 256 views
रायपुर। राजधानी रायपुर के एक युवक के अपहरण और मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों में प्रिंस बागड़े, अंशुल, और दो अन्य शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को दिल्ली से पकड़कर रायपुर लाया गया है। गुढ़ियारी थाना के रामनगर चौकी में इस मामले के तहत अपहरण और मारपीट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जानकारी के अनुसार, आरोपित और पीड़ित दोनों के बीच पुराने विवाद थे। विवाद के चलते प्रिंस बागड़े और अंशुल ने युवक को पहले मिलने के लिए बुलाया। युवक को जब एक कमरे में बंद कर लिया गया, तो आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। बेसबाल के बेट से पीटने के दौरान आरोपियों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना के दौरान युवक को गुढ़ियारी क्षेत्र के एक घर में बंद कर पीटा गया और फिर कार में बैठाकर मंदिर हसौद ले जाया गया। वहां भी उसकी पिटाई की गई, जिससे युवक बेहोश हो गया। बेहोश होने के बाद, उसे मरा समझकर सड़क किनारे फेंक दिया गया और आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर लिया और आरोपियों की तलाश शुरू की। आखिरकार, दिल्ली में छिपे हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया। पुलिस अब इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और अन्य संलिप्त व्यक्तियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260918131917345

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement