नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार
OM Darpan
May 05, 2024 10:17 pm
172 views
05 May 2024
रायपुर।
मुखबीर की सूचना पर तेलीबांधा पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ एक अधेड़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी अनुसार आरोपी शेख रहमान कुरैशी, कांशीराम नगर, स्थित ओव्हर ब्रीज के नीचे प्रतिबंधित नशीली टेबलेट लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा था।
पुलिस को मुखबीर की सुचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा स्थान पर पहुच बैंग की तलाशी ली गई जिसमें प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पासमों मिला
कर आरोपी को पकड़ लिया गया। उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने/बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत करने कहने पर आरोपी द्वारा किसी भी प्रकार का कोई भी वैध दस्तावेज व कागजात प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिसेक बात तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी शेखर रहमान कुरैशी, निवासी कांशीराम नगर, तेलीबांधा, रायपुर पर अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई ।
जरूरी खबरें
विज्ञापन