22 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 10 लाख की ठगी

शेयर करें

OM Darpan

Apr 11, 2024 08:44 am 188 views
अल्मोड़ा। साइबर ठग लोगों को ठगने के लिए नया-नया तरीका निकाल रहे हैं। ठगी का एक मामला सामने आया है जिसमें साइबर ठगों ने महिला से 10 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया है। साइबर ठगों ने महिला को पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर लाखों रुपयों की ठगी है। यह पूरा हैरान करने वाला मामला अल्मोड़ा जिले में सामने आया है। अल्मोड़ा के धारानौला निवासी एक पढ़ी-लिखी महिला को यूट्यूब, शेयर चेट पर पार्ट टाइम जॉब करना महंगा पड़ गया। शातिर साइबर ठग ने महिला को टास्क में कमाए रुपये वापस देने का झांसा देकर करीब दस लाख रुपये ठग लिए। कोतवाली पुलिस के मुताबिक नगर की एक महिला का कहना है कि दिसंबर 2023 में उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से पार्ट टाइम जॉब का ऑफर आया था। जॉब में डेली टास्क के तहत यूट्यूब और शेयर चैट पर कुछ चैनलों को लाइक और सबस्क्राइब करना था। टास्क का स्क्रीनशॉट ठग के दिए गए नंबर पर भेजना पड़ता था। इसके बदले महिला को 150 रुपये मिलते थे। टास्क पूरा करने के बाद उन्हें टेलीग्राम से जोड़ा गया, जहां प्रतिदिन 20-21 टास्क दिए जाते रहे। कुछ टास्क ऐसे थे, जिनमें उन्हें ही अपने पैसे भी लगाने पड़ते थे। इस दौरान उन्हें आर्थिक लाभ भी होने लगा। लेकिन कमाई के रुपये निकालने की बारी आई तो ठग ने गलत प्रक्रिया अपनाने की बात कहकर यूपीआई नंबरों पर रुपये जमा करने को कह दिया। रुपये वापस पाने के लालच में महिला ने यूपीआई नंबरों पर अपने खाते से 10,21380 रुपये भेज दिए। उसके बाद से ठग का नंबर बंद हो गए। तब जाकर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। पीड़िता ने पुलिस से ठगी की रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। कोतवाल जगदीश सिंह देउपा ने बताया कि महिला की शिकायत पर अज्ञात ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260922201833573

विज्ञापन

Advertisement