18 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर में अवैध शराब बिक्री करने वाला गिरफ्तार

शेयर करें

OM Darpan

Aug 27, 2024 10:02 am 187 views
[smartslider3 slider=2]
 
  • निजात अभियान के तहत रायपुर पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान जारी

रायपुर।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के दिशा-निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ 'निजात अभियान' के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत समस्त थाना एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीमों द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। अभियान का उद्देश्य नशे पर प्रभावी रोकथाम करना और अवैध रूप से शराब की खरीद-फरोख्त पर अंकुश लगाना है। इसी कड़ी में, 26 अगस्त 2024 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी पंडरी के नेतृत्व में थाना पंडरी पुलिस की टीम ने पंडरी क्षेत्र के दलदल सिवनी रोड स्थित मोवा शराब दुकान के पीछे अवैध रूप से शराब बेचते हुए नागेश्वर निर्मलकर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 29 पौवा देशी शराब, जिसकी कीमत 2610 रुपये आंकी गई है, जप्त की गई। आरोपी के खिलाफ थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 244/24 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नागेश्वर निर्मलकर उर्फ नागेश, उम्र 26 वर्ष, निवासी मनीष चिकन सेंटर के पास बरगद पेड़ के नजदीक, दलदल सिवनी थाना पंडरी जिला रायपुर के रूप में हुई है। रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा, और नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। पुलिस की यह कार्रवाई समाज में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के प्रति उनकी दृढ़ संकल्प को दर्शाती है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260918131917345

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 190