18 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी का अपहरण: FIR दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी

शेयर करें

OM Darpan

Jul 24, 2024 08:20 am 160 views
  रायपुर।  रायपुर में एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी का अपहरण कर लिया गया, जिसके बाद करीब तीन घंटे बाद छोड़ कर भाग गए। यह घटना पैसे के लेन-देन के विवाद को लेकर घटित हुई। आमानाका पुलिस ने इस संबंध में FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामला 22 जुलाई दोपहर 3:30 बजे के आसपास का है, जब संदीप सोलंकी अपने ऑफिस में मौजूद थे। संदीप, जो बिलासपुर रोड पर सोलंकी ट्रांसपोर्ट के मालिक हैं, भिलाई के वंदनवार कैरिंग प्राइवेट के अमित ठाकुर के मॉल को ट्रांसपोर्ट कर रहे थे। लेन-देन को लेकर विवाद के बाद अमित ठाकुर ने अपने दोस्तों अखिलेश शुक्ला और कुंदन तिवारी के साथ संदीप को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए। संदीप के परिजनों की शिकायत के बाद आमानाका पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। तीन घंटे की कैद के बाद संदीप को आरोपियों ने छोड़ दिया और वे फरार हो गए। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस बीच, कारोबारी और उनके परिवार में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260918121906846

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 190