30 लीटर अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
OM Darpan
May 19, 2024 05:27 am
194 views
19 May 2024
सरिया।
पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए है। आदेश के तहत दिनांक 17/05/2024 को मुखबिर ने सूचना दी कि
एक व्यक्ति देवगांव तरफ से मोटर सायकल में कच्ची महुआ शराब लेकर ग्राम अमुर्रा आने वाला है की मुखबिर सूचना पर गवाहों के साथ ग्राम बरपाली, मेन रोड तिराहा के पास घेराबंदी किया गया। जिसमें एक व्यक्ति शिव ठाकरे पिता पंचराम ठाकरे उम्र 23 वर्ष साकिन अमूर्रा द्वारा मोटर सायकल एक्ससीडी क्रमांक सीजी 04 सीजे 2344 से
30 लिटर कच्ची महुआ शराब जिसकी कीमत 6000 बताई गई है। आरोपी के पास से कच्ची महुआ शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही करते हुये धारा 34(2)59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।
जरूरी खबरें
विज्ञापन